नीतीश कुमार ने दिया "न्याय संग विकास" का नारा
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के चैनपुर विधान सभा में एक चुनावी रैली में "न्याय संग विकास" का नारा दिया। करीब 15000 से अधिक की भीड़ ने नारे लगाते हुए CM का स्वागत किया।
पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव का पहला ओपिनियन पोल

इस सभा में अब्दुल अंसारी, राजेश पटेल, महाबली सिंह (चैनपुर से महागढ़बंधन के उमीदवार), सज्जन सिंह, विजय यादव, शौकत खान, इसर खान और धीरेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे। नीतीश ने पिछले दस वर्षों में उनकी सरकार द्वारा किये गए कार्यों का ब्यौरा जनता को दिया। उन्होंने सरकार के ‘न्याय संग विकास' की विचारधारा से प्रेरित सभी कार्यों और उनकी सफलता की चर्चा भी की।
जनता को विश्वास दिलाते हुए नीतीश कुमार ने यह प्रण लिया की अगर जनता फिर से उन्हें पूर्ण बहुमत प्रदान करती है तो उनकी सरकार बिना किसी बाधा के राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। पिछड़े वर्गों को विकास का सम्पूर्ण लाभ मिले, इसके लिए सरकार वर्त्तमान में चल रही कल्याणकारी नीतियों को और सशक्त बनाएगी।
नीतीश ने जनता के समक्ष बिहार के विकास की गारंटी -‘नीतीश निश्चय' को दोहराया | मुख्यमंत्री के हर शब्द एवं घोषणा का समर्थन करते हुए जनता ने लगातार नीतीश विजयी हो के नारे लगाये।












Click it and Unblock the Notifications