दिल्ली फतह के बाद बिहार में होगी मोदी के 'विजय रथ' की इंट्री: अमित शाह
पटना। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जी-जान से जुटी हुई है। भाजपा दावा कर रही है कि दिल्ली में फतह उनकी ही होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव से पहले ही दावा कर रहे है कि दिल्ली उनकी होगी। इतनी ही नहीं अमित शाह का दावा है कि दिल्ली के बाद नरेंद्र मोदी का रथ बिहार पहुंचेगा और फतह हासिल करके बंगाल की ओर बढ़ जाएगा।
अमित शाह आज बिहार की राजधानी पटना में कर्पूरी जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्नेयक्रम में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अगले विधानचुनाव में अकेले 185 सीटें दिलाने का आह्वान किया। अमित शाह ने कहा कि इस बार बिहार में हमारी सरकार बनेगी और सीएम भी हमारा ही होगा, क्योंकि नीतीश कुमार को मुख्यंमत्री बनाने का हमारा अनुभव और उन्हें बड़ा भाई मानने का नुकसान हमें ही उठाना पड़ा है।
कर्पूरी जयंती के बहाने अमित शाह ने 10 महीने पहले ही बिहार चुनाव का शंखनाद कर दिया है। शाह ने जहां अपने कार्यकर्ताओं पर हमला किया वहीं नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा जिस लालू के जंगलराज के खिलाफ लड़कर नीतीश कुमार यहां तक पहुंचे, उसी के साथ मिलकर बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications