'किरण' के बहाने वाया 'सतीश' राजनाथ को सबक सिखाने की फिराक में शाह

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में अचानक किरण बेदी की एंट्री ने भारतीय जनता पार्टी में खलबली मचा दी है। किरण बेदी की एंट्री के बाद अगर ये कहा जाए कि भारतीय जनता पार्टी में कुछ नहीं चल रहा है तो गलत नहीं होगा। पार्टी के विश्‍वासनीय सूत्रों ने बताया कि दिल्‍ली विधानसभा चुनावों के बाद सतीश उपाध्‍याय को पार्टी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह बाहर का रास्‍ता दिखा सकते हैं।

Amit Shah may sideline Rajnath singh through Satish Upadhyay's removal

इतना ही नहीं दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के बाद दिल्‍ली भाजपा इकाई में इधर से उधर करने का खेल शुरु होगा और सतीश उपाध्‍याय को इसी लपेटे में लेकर अध्‍यक्ष पद से हटा दिया जाएगा। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सबक सिखाने के फिराक में ऐसा करने वाले हैं।

जी हां सतीश उपाध्‍याय की छुट्टी राजनाथ सिंह को सबक सिखाने का बेहतर तरीका हो सकता है। आपको बता दें कि राजनाथ स‌िंह ने अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में सतीश उपाध्याय को दिल्ली की कमान सौंपी थी। भाजपा कें अंदरखाने में उपाध्याय को राजनाथ के गुट का आदमी माना भी जाता है। किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के खिलाफ उभर रहे विरोध के स्वरों को खत्म करने की कमान भी शाह ने अपने हाथ में ले ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+