पटनाः जब ससुराल जाने से पहले अस्पताल पहुंच गई नई-नवेली दुल्हन, किया ऐसा काम कि सभी ने की तारीफ
पटना। कोरोना महामारी में अधिक मामले लापरवाही के चलते सामने आए। हाल ही में पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिन पहले हुई शादी ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। लेकिन इसी वक्त में कुछ ऐसे लोग हैं जो केवल जागरूक नहीं हैं बल्कि अन्य लोगों को भी इस खतरे के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, मामला पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र का है, जब एक नई-नवेली दुल्हन ससुराल पहुंचते ही अस्पताल पहुंची।

पायलों की झंकार और चूड़ियों की खनक के साथ लाल जोड़े में सजी दुल्हन को देख पहले तो अस्पताल में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। लेकिन जब लोगों को पता चला कि वह कोरोना जांच के लिए सीधे ससुराल से अस्पताल आई है तो लोग तारीफ करने लगे। इसके बाद शादी में शामिल हुए सभी लोगों की कोरोना स्क्रीनिंग की गई।
बता दें कि बाढ़ अनुमंडल अस्पताल से रिटायर्ड विजय सिंह के भतीजे की शादी दो दिन पूर्व नागपुर में हुई थी। शादी में शामिल सभी लोग गुरुवार को हवाई जहाज के जरिये पटना पहुंचे थे। बाढ़ के उमानाथ में ससुराल जाने से पहले दुल्हन ने सभी सो सुरक्षा के लिए जांच करने की बात कही। दुल्हन के इस फैसले से साथ लौट रहे सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई। सभी सुरक्षित पाए गए।
दुल्हन की ननद ने बताया कि पूरी शादी सोशल डिस्टेंसिंग के तहत हुई है। बहरहाल, दुल्हन की पहल पर ससुरालवालों द्वारा उनका साथ दिए जाने की अब हर कोई तारीफ कर रहा है। बता दें कि हाल में ही पटना के पालीगंज में ही ऐसा मामला सामने आया था, जहां कोविड 19 के नियमों को न मानते हुए शादी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दूल्हा कोरोना संक्रमित हो गया और उनकी दो दिन बाद मौत हो गई थी। इसके साथ ही उस समारोह में शामिल हुए 111 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications