मोदी की 'हुंकार' के बाद बदल जाएगी बिहार की राजनीति: भाजपा

narendra modi
पटना। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी इन दिनों नीतीश कुमार के सपनों में छाए हुए है। मोदी इसी महीने के आखिरी में 27 अक्टूबर को पटना में विशाल रैली में हुंकार भरने वाले है। मोदी की हुंकार की गूंज अभी से नीतीश कुमार की नींदे उड़ा रही है। नीतीश मोदी के कट्टर विरोधी रहे है। मोदी की वजह से ही नुीतीश ने बिना अपने नुकसान के बारे में सोचे एनडीए से अपनी 17 साल की दोस्ती तोड़ ली और अब मोदी उनके घर में आकर ही उनकी पोल खोलने वाले है। ऐसे में नीतीश कुमार की धड़कनें बढ़ी हुई है। मोदी की लोकप्रियता उनसे भी छुपी नहीं है।

भाजपा का तो दावा है कि मोदी की हुंकार रैली बिहार के राजनीतिक समीकरमों को बदल कर रख देगी। भाजपा ने दावा किया कि पटना के गांधी मैदान में होने वाली 'हुंकार रैली' बिहार की राजनीति में बदलाव लाएगी। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में भाजपा के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में इतने लोग इकट्ठे होंगे जितना इस मैदान में अब तक हुए किसी भी रैली में इकट्ठे नहीं हुए होंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी की सभी रैलियों में भारी भीड़ जुट रही है। उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद बिहार की राजनीति में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। कांग्रेस के राहुल गांधी द्वारा राजस्थान में दिए गए भावनात्मक भाषण के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब इसके अलावे बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है। उनके पास सरकार की उपलब्धि बताने के लिए कुछ है ही नहीं, इस कारण वे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की बात कर रहे हैं।

प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जानते हैं कि जनादेश के साथ विश्वासघात करने के कारण उनके खिलाफ लोगों में गुस्सा है। यही कारण है कि वे अब राज्य के अन्य भागों में भ्रमण करने नहीं जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+