बिहार में राजद विधायक पर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का अरोप
पटना। एक बार फिर लालू की आरजेडी अपने विधायकों की काली करतूत से बदनाम होती नजर आ रही है। इस बार राजद के दरभंगा ग्रामीण से विधायक ललित यादव पर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना बिहार के दरभंगा जिले की है जहां पिछले दिन माधोपुर मखनी गांव के पास बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ने विधायक पर हत्या का आरोप लगाया है।
पढ़ें- बिहार में एक गांव ऐसा जो चलता है बैटरी से

बीच मृत प्रॉपर्टी डीलर के भाई मनोज का कहना है कि वह प्रॉपर्टी डीलींग के साथ-साथ हार्डवेयर और बिस्किट का व्यवसाय करता था। पिछले कई महीनों से एक जमीन को लेकर उसके और विधायक के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। किसी रंजिश के वजह से विधायक के गुर्गों ने उसकी हत्या कर दी।
बदमाशों ने एक गोली मनोज के गले तथा दूसरी पेट में मारी थी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से 9 एमएम के तीन खोखे बरामद हुए थे।
मनोज का कहना है कि विधायक ने कई बार धमकी भी दी थी। पिछले हफ्ते ही विधायक का फोन आया था, जिसमें विधायक ने धमकी भरी आवाज मे कही थी कि जमीन से अलग हट जाओ नहीं तो तुम्हारा खेल खत्म कर दिया जाएगा।
पढ़ें- बिहार की खबरें
साथ ही मृतक के भाई ने बताया कि विधायक के द्वारा झूठे केसों में फंसाने काफी धमकी दी जाती थी। वहीं विधायक के गुर्गों द्वारा प्रोपर्टी डीलर की हत्या को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर जमकर प्रदर्शन करते हुए एन एच 57 को घंटों जाम कर दिया।
सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों के समझाने के लिए मौके पर पहुंचे सदर एसडीओ दिलनवाज अहमद को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा हलाकि घंटो मशक्कत करने के बाद आक्रोशित लोग शांत हो गए और रास्ता क्लियर हुआ। वही मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि इस हत्याकांड के बारे में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।












Click it and Unblock the Notifications