पप्पू यादव के विवादित बोल, नीतीश-लालू को बताया नपुंसक
पटना। बिहार में चुनावी बिगुल बजने के बाद यहां सियासत अपने उफान पर है। इसी बीच बागी नेता और सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार और लालू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए अपना आपा खो दिया।

पप्पू यादव ने लालू और नीतीश पर कड़वे बोल बोलते हुए कहा कि ये दोनों नेता नपुंसक हैं और बिहार में हिजड़ों की फौज खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में इन दोनों नेताओं ने वोटों की खातिर हर चीज का ताक पर रख दिया है।
पप्पू यादव ने कहा कि खगड़िया में युवती के साथ बलात्कार की घटना पर दोनों ही नेताओं ने कोई सुध ली। पप्पू यादव ने यह विवादित बयान एक जनसंपर्क कार्यक्रम में दिया।
वहीं भाजपा ने भी लालू-नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या नीतीश लोगों से चारा घोटाले के जनक को लोगों से वोट देने को कहेंगे। गौरतलब है कि हाल ही में पीएम मोदी की बिहार रैली के दौरान मोदी और नीतीश ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला था।












Click it and Unblock the Notifications