तेजस्वी का पीएम पर हमला, कहा नीतीश कुमार के जूनियर हैं मोदी
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मोदी पर जुबानी हमले तेज करते हुए तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जूनियर है। उन्होंने पीएम मोदी को न केवल संघ का मुखौटा करार दिया बल्कि राम मंदिर के मुद्दे पर पीएम पर हमले किए।

तेजस्वी ने कहा कि पीएम तो संघ का मुखौटा हैं। उन्हें चुनाव के वक्त ही राम मंदिर मुद्दा याद आता है। उन्होंने कहा कि पीएम और उनकी पार्टी भाजपा देशवासियों को गुमराह करती रही है। अयोध्या में राम मंदिर बनाने का शिगूफा छोड़कर लोगों का राजनीतिक और आर्थिक शोषण किया गया।
तेस्जवी ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित छात्र की आत्महत्या का मामला भी उठाया। पीएम पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वो खुद को अतिपिछड़ा बताते हैं, लेकिन जब बात दलित शोधार्थी छात्र जब बीजेपी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से तंग आकर आत्महत्या कर लेता है, तब चुप्पी साध जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications