अगर चाय वाला बन सकता है पीएम तो पान वाला क्यों नहीं: नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 1 साल के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए इसे पूरी तरह से समय की बर्बादी करार दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक साल में कुछ भी नहीं किया। इतना ही नहीं नीतीश ने एक बार फिर से मोदी के चाय वाला बयान पर तंज कसते हुए कहा कि अगर चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो पान बेचने वाला क्यों नहीं?

nitish kumar

पटना में आयोजित चौरसिया महासम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने पान की खेती करने वालों को किसानों का दर्जा दिया है। कृषि रोड मैप में भी पान को शामिल किया गया है।

उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अच्छे दिन का वादा किया, लेकिन भाजपा के लोगों को छोड़कर किसी के भी अच्छे दिन नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा ने का नहीं किया हो, लेकिन इस बात से नकारा नहीं जा सकता है कि चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+