VIDEO: घरों में घुसकर महिलाओं पर बरसाई लाठियां, फिर भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में पुलिस और लोगों की झड़प का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दरअसल, यह घटना उस वक्त की है जब छातापुर थानाध्यक्ष द्वारा अपने दलबल के साथ महिलाओं की पिटाई की जा रही थी। इसी दौरान छातापुर थानाध्यक्ष भी भीड़ के हत्थे चढ़ गए, जिसके बाद उनकी पिटाई कर दी गई। पुलिस की झड़प का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

mob beat policeman In Supaul

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सुपौल जिले का है। यहां थानेदार की पिटाई के बाद पुलिस ने वहां आम राहगीरों समेत महिलाओं को घर में घुसकर पीट डाला, जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। दरअसल, मंगलवार को एक बाइक दुर्घटना के बाद आम लोगों द्वारा बाइक और बाइक सवार को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद पुलिस के कहने पर लोगों ने बाइक सवार को तो छोड़ दिया, लेकिन बाइक को जब्त कर के रखे हुआ था। इसी दौरान छातापुर थानाध्यक्ष बाइक लेने के लिए जब पीड़ित के घर पहुंचे तब दोनों में नोकझोंक हुई।

इस दौरान छातापुर थानाध्यक्ष ने एक व्यक्ति पर हाथ उठा दिया। इसके बाद थानेदार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उनकी भी युवकों औऱ महिलाओं ने पिटाई कर डाली। थानेदार को पिटता देख पुलिस वहां से तो भाग खड़ी हुई, लेकिन बाद में महिला पुलिस और दर्जनों पुलिसकर्मियों को लेकर दोबारा उस गांव में पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घर में घुसकर लोगों की पिटाई कर दी, जिसमें करीब आधा दर्जन महिलाएं भी घायल हैं। थानेदार की इस कार्रवाई के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी त्रिवेणीगंज गणपती ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+