MLC चुनाव 2022: 187 प्रत्याशी आज़मा रहे दांव, बदल रहे बिहार के सियासी समीकरण
विधान परिषद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने विधान परिषद की 24 सीटों के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।
पटना, 22 मार्च 2022। बिहार में विधान परिषद के चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ चुका है। सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने विधान परिषद की 24 सीटों के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके साथ नाम वापसी के आखरी दिन 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। अब सियासी मैदान में 24 सीटों पर 187 प्रत्याशी चुनावी बिगुल फूंक रहे हैं। रोहतास (कैमूर) निर्वाचन क्षेत्र से एक, पटना निर्वाचन क्षेत्र में एक, सीवान से एक, मुजफ्फरपुर से एक, मुंगेर (जमुई, लखीसराय, शेखपुरा) से तीन, पूर्णिया से एक और कटिहार से दो प्रत्याशियों ने नाम वापसी लिया है। आपको बता दें कि कुल 200 प्रत्याशियों ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र ख़ारिज कर दिए गए और दस प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया।

चुनावी समर में 187 प्रत्याशी आज़मा रहे हैं दांव
विधान परिषद चुनाव के सियासी रण में अब निर्वाचन क्षेत्र सहरसा (मधेपुरा, सुपौल) से 14, दरभंगा से 13, मुंगेर (जमुई, लखीसराय, शेखपुरा) से 13, बेगूसराय (खगड़िया) से 12, नवादा से 11, रोहतास (कैमूर) 9, समस्तीपुर से 8, सारण से 8, औरंगाबाद से 8, सीवान से 8, कटिहार से 8, पश्चिम चंपारण से 7, पूर्वी चंपारण से 7, भागलपुर (बांका) से 7, पूर्णिया (अररिया, किशनगंज) से 7, मुजफ्फरपुर से 6, वैशाली से 6, पटना से 6, गोपालगंज से 6, मधुबनी से 6, सीतामढ़ी (शिवहर) से 5, नालंदा से 5, गया (जहानाबाद, अरवल) से 5 और भोजपुर (बक्सर) से 2 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

उपचुनाव की वजह से एनडीए गठबंधन में तकरार
बिहार की सियासत में इस बार अलग ही समीकरण देखने को मिल रहा है। एक तरफ़ मुकेश सहनी सीएम नीतीश कुमार के साथ मज़बूती के साथ खड़े रहने का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उपचुनाव में बोंचहा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ़ अपने उम्मीदवार को उतार रहे हैं। ग़ौरतलब है कि बिहार सरकार में मुकेश सहनी मंत्री हैं और एनडीए को सहयोगी भी हैं। इसके बावजूद बोंचहा सीट पर उपचुनाव की वजह से एनडीए गठबंधन में तकरार होती हुई नज़र आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने बोंचहा सीट से बेबी कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। वहीं मुकेश सहनी विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड के साथ हाथ मिला कर अमर पासवान को चुनावी समर में उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

यूपी चुनाव में भी सहनी ने उतारा था BJP के ख़िलाफ़ प्रत्याशी
मुकेश सहनी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा था कि वह सीएम मीतीश कुमार के साथ अभी भी हैं और आगे भी रहेंगे। हम एनडीए गठबंधन के सहयोगी हैं बस एक बोंचहा सीट पर तकरार है क्योंकि वह सीट हमारी है। इसी मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और विकासशील इंसान पार्टी आमने-सामने आ चुकी है। सूत्रों की हवाले से खबर आ रही है कि मुताबिक मुकेश सहनी विपक्षी दल आरजेडी से हाथ मिला सकते हैं। इसके साथ वह आरजेडी की टिकट पर अमर पासवान को चुनाव लड़वा सकते हैं। ग़ौरलतब है कि मुकेश सहनी ने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को ख़िलाफ़ 53 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा था। अब बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव में 7 सीटों पर भाजपा के ख़िलाफ़ अपने उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार के CM नीतीश कुमार पर भड़क गए केंद्रीय मंत्री , किस बात से गिरिराज सिंह को लगता है डर ?












Click it and Unblock the Notifications