बिहार के CM नीतीश कुमार पर भड़क गए केंद्रीय मंत्री , किस बात से गिरिराज सिंह को लगता है डर ?
होली के दिन बेगूसराय में दो समुदायों के बीच मारपीट हुई थी। अब इस घटना पर सियासा पारा चढ़ चुका है।
पटना, 21 मार्च 2022। होली के दिन बेगूसराय में दो समुदायों के बीच मारपीट हुई थी। अब इस घटना पर सियासा पारा चढ़ चुका है। इसी मुद्दे को लकेर एक तरफ़ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भड़क गए, तो वहीं दूसरी ओर सीपीआईएलएल के नेताओं ने गिरिराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। दरअसल होली की रात दो पक्षों की मामूली सी बात पर झड़प हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया था कि चाकूबाज़ी शुरू हो गई थी। इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह घायलों से मिलने सदर अस्पताल पहुंचे थे।

सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना
बेगूसराय में दो दिनों में हुए दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने काफ़ी नाराज़गी ज़ाहिर की। घटना को लेकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने मुस्लिमों की बढ़ती आबादी से डर नहीं, कट्टरवादी सोच से डर लगता है। अगर बेगूसराय में ही हिंदू सुरक्षित नहीं रहेगा तो वह कहां जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रजौड़ा की घटना से संबंधित साक्ष्य को प्रशासन नष्ट करने में जुटा है। पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है, प्रशासन का रवैया एक पक्ष को तबाह करने का रहा है। सीसीटीवी के डीवीआर को निकाल लिया गया है और साक्ष्य मिटाने की कोशिश की जा रही है।

अहिंसक तरीक़े से लड़ाई ल़ड़ूंगा- गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने कहा कि पुलिस को अधिकार है लेकिन कानून नाम की भी एक चीज होती है। कट्टरवादी सोच वाले लोग भारत के अमन-चैन खत्म को कर जगह-जगह कश्मीर बनाने की कोशिश की जा रही है। हमें वोट बैंक की राजनीति करने वाले राजनेताओं से खतरा है। बरौनी में भी एक गरीब आदमी को चाकू मारा गया। क्योंकि प्रशासन न्याय नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और बिहार के सीएम से निवेदन है कि मामले में हस्तक्षेप करें और इंसाफ़ दिलाएं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो अहिंसक तरीक़े से लड़ाई ल़ड़ते हुए न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठूंगा।

मुखिया और सरपंच के साथ भी हुई मारपीट
माकपा नेता का कहना है कि बेगूसराय सदर प्रखंड के रजौड़ा में 12 मार्च 2022 को चापाकल में एक बच्चा (चांद) पानी पीने गया था इस बात को लेकर कुछ बच्चों में कहासुनी हो गई थी, लेकिन फिर मामला शांत हो गया था। लेकिन होली के दिन उसी बच्चे (चांद) के साथ असमाजिक तत्वों ने मारपीट की और उसे बांध दिया था। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय मुखिया और सरपंच बच्चे को छुड़ाने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट हुई और बच्चे को नहीं छोड़ा । अल्पसंख्यक समुदाय के होने की वजह से मामला आगे नही बढ़े इसलिए मुखिया और सरपंच वहां से लौट गए। बाद में पुलिस ने बच्चे को छुड़ाया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की गिरफ्तारी की मांग
माकपा नेताओं का आरोप है कि इस घटना के बाद केन्द्रीय मंत्री और स्थानीय भाजपा सांसद गिरीराज सिंह ने रजौड़ा में जाकर उकसाने वाला भाषण देकर साम्प्रदायिक तत्वो को ललकारा। जिसके बाद असमाजिक तत्वों ने पूर्व मुखिया टुनटुन सिह की अगुवाई में महफूज दर्जी के पर जानलेवा हमला किया, दर्जनों लोग घायल हुए। घटना की निन्दा करते हुए जिला सचिव दिवाकर कुमार ने कहा कि उन्मादी बयान देने वाले सांसद गिरीराज सिह के उपर मुकदमा दर्ज कर अविलंब जिला प्रशासन उन्हें गिरफ्तार करे। साथ ही साम्प्रदायिक घटना के सूत्रधार नीरज कुमार सिह(गाधी) और पूर्व मुखिया टुनटुन सिह की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए । इसके साथ ही उन्होंने कहा सरकार और प्रशासन से हामरी मांग को पूरा करते हुए कहा कि दोषियों पर कार्रवाई करे नहीं तो हम आंदोलन तेज करेगे।
ये भी पढ़ें: शराबबंदी के बावजूद बिहार में पी सकेंगे शराब, बदल जाएंगे नियम, जानिए पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications