गांधी के देश को गोडसे का नहीं बनने देंगे, विपक्षी दलों की बैठक के बाद बोलीं पूर्व CM महबूबा, VIDEO
Opposition Party Meeting कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है, ऐसा विपक्षी दलों के नेताओं का मानना है। विपक्ष की बैठक के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे पर बयान दिया।
महबूबा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां भारत के पारंपरिक और ऐतिहासिक मूल्यों को बचाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि वे गांधी के देश को गोडसे का नहीं बनन देंगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, जिस तरह से हमारे संविधान, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, उसकी शुरुआत जम्मू-कश्मीर से हुई। अब यह पूरे देश में हो रहा है।
इससे पहले जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने भी कहा कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की हत्या के बाद अमेरिकी संसद से भारत के लोकतंत्र का जिक्र हो रहा है, लेकिन ये डेमोक्रेसी जम्मी
{document1}












Click it and Unblock the Notifications