छोटे कपड़े पहनने और शराब पीने के लिए कहता था पति, इनकार पर दिया तीन तलाक
पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी को इसलिए तीन तलाक दे दिया, क्योंकि उसने जींस पहनने और शराब पीने से इनकार कर दिया। महिला का कहना है कि उसका पति उससे छोटे और अलग-अलग तरह के कपड़े पहनने के लिए दबाव डालता है।

शादी के बाद पति बोला- मॉर्डन बनो
एएनआई के मुताबिक, महिला ने बताया कि साल 2015 में उसका निकाह इमरान मुस्तफा से हुआ था। शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों दिल्ली चले गए। कुछ महीने बीतने के बाद इमरान कहने लगा कि तुम भी मॉडर्न बनो। दूसरी लड़कियों की तरह रहो। महिला ने बताया कि इमरान चाहता था कि वह भी छोटे कपड़े पहने, क्लब में जाए और शराब पिए। महिला ने जब इमरान की बात नहीं मानती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी।

तीन तलाक देकर खत्म किया रिश्ता
महिला के मुताबिक, कुछ दिन पहले पति ने उससे घर छोड़कर जाने के लिए कहा। जब उसने इनकार किया तो तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद महिला आयोग ने पीड़िता के पति को नोटिस भी भेजा है।

दो बार अबॉर्शन भी करवाया
बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा दिलमणि मिश्रा ने बताया कि महिला का पति उसे प्रताड़ित करता था। दो बार उसने जबरदस्ती अबॉर्शन भी करा दिया। हमने इस केस में स्वत: संज्ञान लिया है। एक सिंतबर को पति ने ट्रिपल तलाक दिया। हमने इस मामले में आरोपी को नोटिस भेजा है और जल्द ही उसे तलब करेंगे।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications