लालू यादव के बेहद करीब आये माफिया शहाबुद्दीन

पटना। जेल में बंद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन भले ही सलाखों के पीछे हों लेकि लालू प्रसाद यादव से करीबियां कम नहीं हुईं, बल्क‍ि और बढ़ गई हैं। जी हां शहाबुद्दीन को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी, तेज प्रताप और बेटी मीसा भारती भी कार्यकारिणी के 8 सदस्यों में शामिल हैं।

पढ़ें-लालू के बेटे तेज प्रताप को बरर्खास्त करने की उठी मांग

-
-
-
लालू यादव के बेहद करीब आये माफिया शहाबुद्दीन

लालू यादव के बेहद करीब आये माफिया शहाबुद्दीन

राजद ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान करते हुए कहा कि नई कमेटी में 5 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव और 56 सदस्य हैं। पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद ने खुद कमिटी की घोषणा की।

पहले के मुकाबले इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी ज्यादा बड़ी नहीं है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रघुवंश, तस्लीमुद्दीन, मंगनी लाल मंडल, इलियास हुसैन और अन्नपूर्णा देवी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एसएम कमर आलम राष्ट्रीय प्रधान सचिव, जय प्रकाश यादव, क्रांती सिंह, विद्यासागर निषाद, अब्दुल कय्यूम अंसारी, महासचिव प्रेम चंद्र गुप्ता को फिर से पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा सिद्धकी, अब्दुल गफूर, राजनीति प्रसाद चंद्रशेखर, सुरेश यादव, प्रगति मेहता, सहित अन्य को कमिटी में जगह दी गई है। लालू प्रसाद के आवास पर राजद प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें लालू प्रसाद यादव ने कहा कि फिर देश पर संकट की छाया पड़ रही है। भाजपा जाति,धर्म, रंग के आधार पर देश को बांटने में लग गई है। भाजपा की राज विरोधी गतिविधियां तेज हो रही हैं।

राष्ट्रध्वज को भी बदल पर भगवा झंडा फहराने की साजिश की जा रही है। मगर राजद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। पाक अधिकृत कश्मीर में भारत विरोधी नारे लग रहे हैं। और भारत विरोधी तैयारी हो रही है। मगर पीएम मोदी को विदेश दौरा से फुर्सत नहीं है। प्रधानमंत्री तथा भाजपा के दूसरे नेता मूल समस्याओं से भटकाने का काम कर रहे हैं। देश की इतनी सारी समस्याओं की अनदेखी कर उल जलूल बयानबाजी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+