लालू बोले एनआरआई उम्मीदवार खोजने अमेरिका गये मोदी

पटना (मुकुंद सिंह)। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित न करने पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रवासी भारतीय (एनआरआई) उम्मीदवार खोजने अमेरिका गये हैं।

पढ़ें- लालू के चक्कर में पड़कर कौन सी बड़ी गलती कर रहे नीतीश


लालू यादव ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर लिखा है कि बिहार भाजपा में मुख्यमंत्री पद के लायक कोई व्यक्ति नहीं है इसलिए श्री मोदी मुख्यमंत्री पद के लिए एनआरआई उम्मीदवार खोजने इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है "बिहार के लिए सीएम पद का एनआरआई उम्मीदवार खोजने अमेरिका गये हैं मोदी क्योंकि बिहार में तो कोई काबिल चेहरा इनके पास है नहीं।

गौरतलब है कि बिहार में सत्तारुढ महागठबंधन ने विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से काफी पहले ही अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार श्री नीतीश कुमार को घोषित कर दिया है और वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को उसका मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करने की चुनौती प्राय:देता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+