Lalu Yadav Birthday: बेटे तेजस्वी को देख भावुक हुए लालू, तेज प्रताप ने पिता के लिए की पूजा
रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का गुरुवार यानी आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव उनसे मिलने के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रिम्स में भर्ती लालू यादव से मुलाकात की। लालू प्रसाद यादव ने जन्मदिन के मौके पर केक कटा और लॉकडाउन के बीच पहली बार लालू यादव की तस्वीर सामने आई।
Recommended Video

रांची के प्रमुख अस्पताल रिम्स में लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर केक काटने के लिए उनके बेटे तेजस्वी यादव पटना से पहुंचे हैं। गुरुवार सुबह तेजस्वी अपने पिता से मिलने रिम्स पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पहुंचे थे। कोरोना के वक्त में अस्पताल में ऐसी भीड़ जुटने से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ी, लेकिन लालू के समर्थकों को इस बात की बिल्कुल भी चिंता नहीं थी। इसके अलावा बिहार में भी गरीबों को खाना बांटने के दौरान समर्थकों ने सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो नहीं किया और नियम की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए।

बेटे तेजस्वी को देखते ही लालू काफी खुश हुए। उन्होंने तेजस्वी को सीने से लगा लिया। इसके बाद लालू ने अपने जन्मदिन का केक भी काटा। वहीं, पत्नी राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेज प्रताप ने ट्वीट कर लालू को बधाई संदेश भेजा है। पिता लालू यादव से मिलने के बाद तेजस्वी ने बिहार के लोगों के लिए एक भावात्मक चिट्ठी भी लिखी है। इसे फेसबुक पर पोस्ट करने के साथ तेजस्वी ने अपने पिता के साथ वाली फोटो भी लगाई है।

तेजप्रताप अपने पिता को जन्मदिन के मौके पर पटना देवी मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की और आरती में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने पिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। तेजप्रताप ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये ट्वीट कर कहा कि "जेपी आंदोलन को लीड करने और देश में फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल कमीशन के हीरो को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मिस यू सो मच पापा।"
वहीं कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में केक काटने और भोज कराने में जुट हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के 73 वें जन्मदिन के मौके पर फतुहां विधानसभा के सैदनपुर गॉव के महादलित टोला में राजद कार्यकर्ताओं ने दलित परिवार के बीच केक काटा।












Click it and Unblock the Notifications