Lok Sabha Polls: 'ऐपेटाइजर में 10 साल, तो मेन कोर्स में...', PM मोदी के मटन वाले बयान पर लालू का पलटवार

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्योप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में, मटन और सवान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी और उनके मटन वाले बयान पर पलटवार किया है।

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि ऐपेटाइजर लाते-लाते 10 साल लगा दिए। मेन कोर्स लाते-लाते तो 100 साल लगा देंगे। बंदा इंतजार करते-करते मर जाएगा। जब इनके ऐपेटाइजर में ही गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर है तो थाली में क्या होगी? आपके हाथ में थाली नहीं, बल्कि कटोरा होगा। इसलिए वोट की चोट दिजीए और नौकरी देने वाली सरकार चुनिए।

Lalu Prasad Yadav Vs PM Narendra Modi

क्या कहा था मोदी ने?
दरअसल, पीएम मोदी ने एक चुनावी रली में कहा कि मैंने पिछले 10 सालों में जो काम किया है, वह तो ऐपेटाइजर है। अभी थाली आनी बाकी है...मैं आपको गारंटी देता हूं- हर पल देश के नाम, हर पल आप के नाम।'

मटन और सवान पर जुबानी जंग
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रैली में बिना नाम लिए बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने पिछले साल सावन में मटन और इस साल नवरात्रि में मछली खाने को लेकर कहा कि कांग्रेस और INDI गठबंधन को देश के लोगों की कोई परवाह नहीं है। बहुसंख्यकों की भावनाओं से खिलवाड़ करने में मजा आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+