लालू ने अपने चौकीदार, अंगरक्षक, पीए को बनाया विधायक
पटना (मुकुंद सिंह)। राजनीति में ऐसी मिसाल कम ही देखने को मिलती हैं कि जब पार्टी का बड़ा नेता अपने सिपहसालारों पर भी दांव लगा दे। लालू प्रसाद यादव ने इस बार के विधानसभा चुनाव में अपने तीन सिपहसालार अर्थात निजी सहायकों को विधानसभा तक पहुंचा दिया।
पढ़ें- कैसे पूरा होगा स्मार्ट गांव का सपना

इन सिपहसालारों की श्रेणी में पहला नाम आता है भोला यादव, दूसरे शक्ति यादव और तीसरे शंभू यादव चलिये जानते हैं कि चुनाव से पहले ये लोग लालू के लिये क्या करते थे।
1. भोला यादव (कभी थे लालू के पीए, आज विधायक)
भोला पिछले दो दशक से लालू से जुड़े हैं और वे साए की तरह लालू के साथ रहते हैं। लालू से मुलाकात या बात करने के लिए आपको भोला यादव से सम्पर्क साधना पड़ेगा। भोला को लालू परिवार के साथ वफादारी का ईनाम मिला और लालू प्रसाद ने अपने बच्चों के पहले भोला यादव को विधान पार्षद बनाया। भोला यादव ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई और बहादुरगंज विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की।
2. शक्ति यादव (कभी थे अंगरक्षक, आज विधायक)
लालू के दूसरे सिपहसालार के रूप में शक्ति यादव चर्चित हैं। शक्ति पिछले एक दशक से लालू के अंगरक्षक की तरह उनके साथ हैं। शुरुआत में लालू की रक्षा की और फिर कुछ समय तक उनकी सिक्योरिटी की कमान संभाली। शक्ति को लालू ने फतुहा से टिकट दिया और वे चुनाव जीत गए।
3. शंभू यादव (कभी थे चौकीदार, आज विधायक)
शंभू यादव, जो वेटरनरी कॉलेज के आउट हाउस में लालू प्रसाद का हाउस गार्ड हुआ करते थे। इस बार लालू ने शंभू को ब्रह्मपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़वाया၊ शंभू यादव भी विधानसभा की सीढ़ी चढने में कामयाब रहे၊ शंभू को भी स्वामी भक्ति का इनाम मिला၊
आपको बताते चले कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बिहार की राजनीति के ऐसे खिलाड़ी हैं जो दो कदम पीछे इसलिए हटते हैं क्योंकि उन्हें चार कदम आगे जाना होता है। आगे जाने के क्रम में लालू कोई जोखिम भी नहीं उठाते हैं और महागठबंधन के रास्ते उन्होंने 16 वीं विधानसभा में अपने तीन राजदारों को विधायक बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications