बिहार के CM आज करेंगे अपना मंत्रिमंडल विस्तार, 12 नए मंत्री हो सकते हैं शामिल

इससे पहले दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब राज्यपाल डॉ डीवाई पाटील पटना लौट रहे हैं। मांझी उनसे मुलाकात कर इस बारे में जानकारी देंगे। नए मंत्रियों के नामों पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रविवार की शाम काफी देर तक विमर्श किया गया। आपको बता दें कि मांझी सरकार के अपने इस मंत्रिमंडल विस्तार में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख नए मंत्रियों की सूची तैयार की गई है। पुराने और अनुभवी चेहरे तो मंत्री बनेंगे ही, साथ ही साथ युवाओं को भी तरजीह दी जा रही है।
उम्मीद की जा रही है कि 10 से 12 नए मंत्री सरकार में शामिल होंगे। जदयू सूत्रों के मुताबिक भाजपा से इस्तीफा देकर जदयू में शामिल हुए जाले के पूर्व विधायक और विधान पार्षद विजय कुमार मिश्र, पूर्व सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, नालंदा के विधायक श्रवण कुमार, गोपालगंज के बैंकुंठपुर से विधायक मंजीत सिंह, हिलसा की विधायक प्रो. उषा सिन्हा, दीघा की विधायक पूनम देवी, राजद से इस्तीफा देकर जदयू में आए विधान पार्षद जावेद इकबाल अंसारी, सम्राट चौधरी व राणा गंगेश्वर को भी जगह मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications