Video: देखें कैसे मंच पर खुल गई मंत्री की धोती
पटना। बिहार के परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खासमखास रमई राम को उस वक्त शर्मिदगी का सामना करना पड़ा जब बीच सभा में उनकी धोती ने उनका साथ छोड़ दिया। जी हां मंत्री जी की धोती बीच सभा में ही सरेआम खुल गई। ऐसे में मंत्री जी को मंच पर ही सबके सामने अपनी धोती संभालनी पड़ी।

दरअसल पटना के गांधी मैदान में जेडीयू बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन चल रहा था। सम्मेलन के दौरान कई बड़े वरिष्ठ नेता मौजूद थे। रैली को संबोधित करने के लिए जैसे ही परिवहन मंत्री रमई राम आगे बढ़े उनकी धोती खुल गई। धोती खुलने के बावजूद भी उन्हें भनक नहीं लगी। मंच पर बैठे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने उन्हें उनकी खुलती धोती की तरफ ध्यान दिलाया तो मंत्रीजी शर्म से पानी-पानी हो गए। देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications