नीतीश को 440 वोल्ट का झटका, किशनगंज से जेडीयू उम्मीदवार ने छोड़ा चुनावी मैदान

खास बात ये भी है कि किशनगंज से जेडीयू प्रत्याशी आज से ठीक एक महीने पहले ही राष्ट्रीय जनता दल छोड़कर नीतीश की टीम में शामिल हुए थे, लेकिन यहां भी उन्होंने अपना रंग दिखा दिया और चुनाव से ऐन मौके पर पार्टी को टिकट वापस कर लिया।
वहीं चुनावी मौदन छोड़ने के बाद किशनगंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए अख्तरुल ने आज कहा कि अल्पसंख्यक वोटों का बंटवारा नहीं हो। इसलिए कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वे चुनावी मैदान से हट रहे हैं।
कांग्रेस की ओर से मौलाना असरारुल हक इस सीट से चुनाव लड़ रहे है। यहां आगामी 24 अप्रैल को चुनाव होना है। अख्तरुल ने कहा कि उन्होंने अपने इस निर्णय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की पर उनसे संपर्क नहीं हो सका जिसके बाद अपने निर्णय से जदयू की किशनगंज इकाई को सूचित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications