शर्मनाक: पप्‍पू यादव के 'बिगड़े' बोल, देश के कानून को बताया 'रखैल' और 'वेश्‍या'

पटना। अपने बयानों को लेकर अकसर विवादों में रहने वाले बिहार से राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सांसद पप्‍पू यादव ने एक बार फिर अपने बयान से सनसनी फैला दी है। शनिवार को पप्‍पू यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश का कानून बड़े पूंजीपतियों की रखैल बनकर रह गया है। उन्‍होंने कहा कि आज कानून आम आदमी के लिए काम नहीं कर रहा। पप्‍पू यादव ने आगे कहा कि 'मेरा व्‍यक्तिगत तौर पर मानना है कि देश में कानून की हालत वेश्‍या से भी बदत्‍तर है'।

 RJD MP Pappy Yadav
यह विवादास्पद बयान उन्होंने उस समय दिया जब पत्रकार उनसे भ्रष्टाचार व अन्य मसलों पर बातचीत कर रहे थे। आपको बता दें कि पप्‍पू यादव इससे पहले भी विवादस्‍पद बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान लोकजन शक्ति पार्टी के प्रमुख्‍स रामविलास पासवान को भी वैश्‍या कहा था। इसके अलावा मधेपुरा से एमपी पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को बिहार की कमान सौंपने की 'सलाह' दे डाली थी।

बिहार उप-चुनाव के नतीजों से आरजेडी और जेडीयू दोनों ही पार्टियां काफी खुश हैं। नतीजों के बाद पप्पू यादव ने कहा था कि बिहार की कमान नीतीश कुमार के हाथों में होनी चाहिए जबकि लालू यादव को देश की राजनीति करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+