मोदी ने पैकेज तो नीतीश ने खेला आरक्षण कार्ड, किसके साथ जाएगी बिहार ?

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार पर राजनीतिक दल औरक हमारे राजनेता मेहरबान हो रहे है। पहलेकेंद्र सरकार ने बिहरा के लिए 1.65 करोड़ के पैकेज का ऐलान कर दिया तो अब नीतीश कुमार ने बिहार का मन मोहने के लिए आरक्षण कार्ड खेला है।

 Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अगले पांच साल के लिए अपना विज़न पेश किया। नीतीश ने कहा कि अगर राज्य में एक बार फिर उनकी सरकार बनती है, तो वो महिलाओं को सभी सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण देंगे।

इतना ही नहीं नीतीश ने ऐलान किया है कि अगर वो दोबारा सत्ता में आते हैं तो राज्य में 5 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना और बेरोजगार युवकों को आर्थिक मदद दी जाएगी। इतना ही नहीं राज्य भर में रोजगार परामर्श केंद्र और ब्लॉक लेवल पर कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर खोलने की भी बात कही।

नीतीश ने वादा किया है कि दोबारा सत्ता में आने पर सभी गांवों और नगरों में पाइपलाइन के जरिये पानी की आपूर्ति की जाएगी। वहीं राज्य में 20-25 साल की उम्र के बेरोजगार युवाओं को दो साल में 18 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही नीतीश ने कहा है कि 12वीं पास हर छात्र को चार लाख का शिक्षा लोन दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+