बिहार: कथित धर्म परिवर्तन मामले में 4 गिरफ्तार, साजिश तो नहीं?
पटना। बीते दिनों से चर्चा में आया 'लव जिहाद' अब नए सिरे से देश के कई राज्यों में सामने आ रहा है। बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र में दलित परिवार के एक सदस्य को कथित रूप से जबरन मुस्लिम बनाए जाने का मामला सामने आया है।

संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने अब तक सात में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इस कथित आरोप पर राजकिशोर राम की पत्नी यशोदा देवी ने पुपरी थाना में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इलाके में इस तरह की सनसनीखेज़ वारदात से डर हे कि यहां भी 'लव जिहाद' को हवा ना दे दी जाए।
पढ़ें- 12 नवज़ातों की मौत
आरोप लगा है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके पति का जबरन धर्म परिवर्तन करवा कर उसे मुसलमान बना दिया है। यशोदा का कहना है कि जब और उसके परिवार वालों ने विरोध किया तो, ग्रामीणों ने उन्हें भी इस्लाम कबूल करने को कहा। हालांकि पुलिस पूरे मसले पर अभी पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications