शत्रुघ्न का दर्द, कहा मोदी को मेरी जरुरत नहीं, इसलिए नहीं मिला मंत्री पद

शत्रुघ्न सिन्हा की बातों में दुख झलक रहा था। उन्होंने कहा कि अगर पीएम नरेन्द्र मोदी को महसूस होगा, तो मैं निश्चित रूप से जिम्मेदारी निभाऊंगा, लेकिन मैं मंत्री पद मांगने नहीं जाऊंगा। वहीं मंत्री बनने की इच्छा के सवाल पर कहा कि ये तो पता है, अच्छे दिन आने वाले हैं।
गौरतलब है कि भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा से भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए लालकृष्ण आडवाणी का समर्थन भी किया था। लेकिन संसदीय बोर्ड द्वारा मोदी जी को पीएम पद के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वो पार्टी के फैसले के साथ हो गए। शत्रुघ्न ने कहा कि आडवाणी पितातुल्य व्यक्ति हैं, जबकि मोदी प्रधानमंत्री हैं। आडवाणी दोस्त, गुरु, दार्शनिक मार्गदर्शक हैं। कोई शक नहीं कि मोदी अच्छा कामकर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications