भूकंप के बाद बिहार-यूपी में तेज आंधी-बारिश, 45 की मौत
पहले बेमौसम बरसात और फिर विनाशकारी भूकंप। इन आपदाओं के कहर से लोग उबर भी नहीं पाएं थे कि एक और प्रकृतिक आपदा ने बिहार और उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। तेज आंधी के साथ बारिश ने उत्तर प्रदेश और बिहार में 45 लोगों की जिंदगी लील ली जबकि 50 से अधिक घायल हो गए।

मंगलवार को फिर से तेज रफ्तार आंधी और बारिश ने यहां तबाही मचा दी। बिहार में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि उत्तर प्रदेश में 40 लोगों की जानें चली गई। बिहार में आंधी की रफ्तार 60 से लेकर 75 किमी प्रति घंटा थी। तेज रफ्तार आंधी में जगह-जगह पेड़ गिर गए। बिजली के तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।
नहीं थमा है कहर, नेपाल में एक और बड़े भूकंप की आशंका!
फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। इस आपदा के कारण मुजफ्फरपुर के 2 बच्चे, बिहारशरीफ की 1 बच्ची के अलावा रोहतास और गया की एक-एक महिलाओं की मौत हो गई।
20 परमाणु बम जितना ताकतवर थी नेपाल में आई तबाही
वहीं उत्तर प्रदेश में भीषण आंधी-तूफान से 40 लोगों की जान चली गई। इसमें अकेले मध्य और पूर्वी यूपी में 32 जानें गईं। जबकि रुहेलखंड में 4 लोगों की मौत हुई। ब्रज मंडल में भी 4 लोगों की मौत की खबर हैं।












Click it and Unblock the Notifications