पूर्व सांसद को आया धमकी भरा फोन: 5 करोड़ दो वरना पूरा काम्पलेक्स उड़ा देंगे
पटना। बिहार में गोपालगंज के पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता पूर्णमासी राम से अज्ञात अपराधी ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी (जबरन पैसा) मांगी है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर उनके घर और बगहा स्थित मार्केटिंग काम्पलेक्स को उड़ा देने की धमकी दी गई है।

पुलिस के अनुसार, पूर्व सांसद के मोबाइल फोन पर गुरुवार देर शाम धमकी भरा कॉल आया। धमकी देने वाले ने अपना नाम और पता नहीं बताया। उसने पूर्व सांसद को रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
बगहा पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाद ने शनिवार को बताया कि पटखौली सहायक थाना में पूर्व सांसद ने इस मामले का लिखित आवेदन शुक्रवार को दिया। लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिस फोन नंबर से फोन आया है उसका पता लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications