पटना कोतवाली में लगी भीषण आग, जल गई टॉपर घोटाले की कॉपियां, एक बंदी फरार

पटना। टॉपर घोटाले से जुड़ी कॉपियां जिस पुलिस स्टेशन में रखी थी, उसमें गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से टॉपर घोटाले की कॉपियां भी जल गई। वहीं, एक बंदी सिपाहियों को चकमा देकर पुलिस स्टेशन से भाग निकला। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण पुलिस स्टेशन के मालखाने में लगी थी।

Fire broke out at the Kotwali Police Station in Patna

पुलिस स्टेशन में आग लगते ही अफरातफरी मच गई। इस बीच पुलिस वाले हाजत में बंद बंदियों को सुरक्षित स्थान पर ले गए, लेकिन एक बंदी इसी बीच चकमा देकर भाग निकला। इधर, अगलगी की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग को काबू में किया। हालांकि तब तक कमरे में रखी बिहार बोर्ड टॉपर घोटाले से जुड़ी परीक्षा की कॉपियां, कुर्सी, एसी का सामान व मालखाने से जुड़े कई कागजात जलकर राख हो गए। थानेदार रामशंकर सिंह ने बताया कि मालखाना प्रभारी के आने पर क्षति का आकलन होगा।

शॉर्ट-सर्किट से हुआ हादसा
दरअसल, कोतवाली थाने के पीछे से तार बिल्डिंग के भीतर तक आया है। पोल पर हुए शॉर्ट सर्किट से आग तार में लगी, जो धीरे-धीरे भीतर तक आ पहुंची। यहां रखे कागज में आग लगी फिर तेज लपटें उठने लगीं। यह देख बाहर खाना बना रहे सिपाहियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तेज लपटों को देख वे भी पीछे हट गये। अफरातफरी के बीच दमकल दस्ते को खबर दी गयी। एक के बाद एक दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और आग बुझायी जा सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+