बिहार चुनाव: जाली नोटों का खेल दुबई टू नेपाल via पूर्वी चंपारण
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार विधानसभा चुनावों की शुरुआत में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भविष्यवाणी की थी कि इस चुनाव में नोटों का बड़ा खेल होने वाला है। उन्होंने जनता से कहा कि संभलकर रहें, नेता लोग वोट के लिये उन्हें जाली नोट भी थमा सकते हैं। जिस तरह से लगातार नोटों की बरामदगी हो रही है, उससे साफ हो गया है कि नोटों का खेल बहुत तेजी से खेला जा रहा है।
पढ़ें- जानिए क्या चाह रही है बिहार की जनता
राजस्व आसूचना निदेशालय (डी आर आइ) ने गुप्त सूचना के आधार पर दुबई से नेपाल भेजें जा रहे 25 लाख 43 हजार जाली नोटों के साथ घोरा सहन पूर्वी चंपारण के सिगरइयां निवासी मो. अख्तर को गिरफ्तार किया है। डीआरआई की टीम ने गिरफ्तार अख्तर से पूछ-ताछ की तो पता चला कि अख्तर इंटरनेशनल सिंडिकेट का सदस्य है। इसके पास से मिले सभी नोट 500 के हैं। अख्तर दुबई से पैसा ले कर पूर्वी चंपारण के रास्ते नेपाल पहुंचाता था। इस गिरोह के और सदस्यों के बारे में भी पूछ-ताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले मधेपुरा में चेकिंग के दौरान पकडे़ गए विदेशी रुपये की सबसे बड़ी बरामदगी कही जा सकती है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों चुनाव प्रचार जोरों पर है और उसे लेकर पुरे सूबे में वाहनों की चेकिंग भी जबरदस्त है। इस बीच आज मधेपुरा जिले में विदेशी मुद्रा की एक खेप की बड़ी बरामदगी सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मधेपुरा से 10 लाख डॉलर की रकम बरामद की गई है, जिसकी भारतीय मूल्य 6,55,40,000.00 रुपये के बराबर है।



Click it and Unblock the Notifications
