Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार: शादी का झांसा देकर एसपी ने किया डीएसपी का यौन शोषण

पटना। बिहार में पुलिस लोगों की सुरक्षा की बजाए अपने बीच ही विवादों में फंसती जा रही है। बिहार के कैमूर में एसपी पर महिला डीएसपी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला डीएसपी ने एसपी पुष्कर आनंद पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

bihar map

महिला डीएसपी ने एसपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी है। महिला पुलिस अधिकारी का आरोप है कि एसपी ने उन्हें पहले शादी का झांसा दिया और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वो उनपर शादी का दवाब बनाने लगी तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया और उन्हें धमकी भी दी।

महिला अधिकारी द्बिवारा लगाए गए आरोप के बाद आईजी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई है। डीएसपी ने आरोप लगाया कि पुष्कर आनंद ने सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए उनसे संपर्क किया और बात शादी तक पहुंची। शादी के बात परिवार तक पहुंची थी। इसी बीच उन्होंने डीएपी से शारीरिक संबंध बनाए। कुइ दिन बाद एसपी आनंद ने शादी करने से यह कहते हुए इनकार दिया कि दोनों की कुंडली नहीं मिल रही है। जब एसपी ने इसका विरोध किया तो एसपी ने उसे करियर खराब कर देने की धमकी दी।

वहीं अपने ऊपर लगे आरोप के बाद एसपी पुष्काकर आनंद ने कहा है कि एक दिन महिला पुलिस अधिकारी ने शादी नहीं करने की स्थिति में मेरे खिलाफ एफआइआर कराने की धमकी दी थी। इस बीच पुलिस प्रशासन ने दोनों का तबालदा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+