बिहार चुनाव के लिए चीन भी कर रहा तैयारी, 1000 करोड़ रुपए का करेगा कारोबार
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगल बज चुका है। सितंबर माह में होने वाले चुनाव के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जोरो-शोरो से जुट गयी है। लेकिन इन सब में आप सोच रहे होंगे कि चीन को क्या फायदा, लेकिन आपको बता दें कि चीन भी बिहार चुनाव के लिए अपनी कमर कस रहा है।
दरअसल बिहार में होने वाले चुनाव के लिए चीनी चुनाव सामग्री की मांग काफी ज्यादा है। इसकी मुख्य वजह है इन सामग्रियों का सस्ता होना जिसके चलते बड़ी मात्रा में यह चीन से मंगायी जाती है।
स्थानयी व्यापारियों की मानें तो चीन से आने वाली चुनाव प्रचार सामग्री काफी सस्ती होती है जिसकी वजह से भारत में इसका बड़ा कारोबार है। वहीं उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव में अकेले बिहार में इस सामग्री की कीमत 1000 करोड़ पार कर गयी थी।
चीन के व्यापारी चुनाव प्रचार के लिए सभी सामग्रियों को बेहद ही कम कीमत में तैयार करते हैं। जैसे पार्टियों का चुनाव चिन्ह कमल, तीर, लालटेन ये सब महज 20 से 30 रुपए में तैयार हो जाता है।
'बिहार में बहार हो, नीतीश कुमार हो' से JDU जीतेगी 3 करोड़ लोगों का दिल
जैसी भी चुनाव सामग्री चाहिए होती है उसे व्यापारी मेल के जरिए उसकी तस्वीर चीनी कारोबारी को भेज देते हैं और महज 30 रुपए में कलाई घड़ी, 60 रुपए में छाता, बिंदी चूड़ी से लेकर सभी सामग्री कुछ दिनों के भीतर पहुंच जाती है ऐसे में सवाल यह उठता है कि एक तरफ जहां मेक इन इंडिया की मुहिम देश में चल रही है वहीं हमारे देश के कारोबारी चीन की बाजार से लोहा लेने में पूरी तरह से असमर्थ है।













Click it and Unblock the Notifications