'फेस' देखे बिना प्यार में हुआ 'बुक', फिर पड़े जूते, जानिए क्यों?
पटना। हवा में एक-दूसरे को दिल दे देने और शादी के सपने देखते हुए घर बसाने का वादा करना एक युवक को इतना महंगा पड़ा कि जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। हुआ यूं कि शादीशुदा होने के बावजूद भी एक युवक फेसबुक पर खुद को कुंवारा बताते हुए लड़की से चैटिंग करने लगा। वहीं लड़की भी युवक से रोमांटिक अंदाज में चैटिंग करने लगी। इस रोमांटिक अंदाज में चैटिंग करते-करते दोनों ने एक दूसरे को दिल दे दिया। फिर क्या था बात का सिलसिला चैटिंग से खत्म हो कर मोबाइल फोन पर आ गया।

वहीं युवक शमशाद की पत्नी शबाना अपने पति को मोबाइल फोन और फेसबुक पर ज्यादा व्यस्त देख शक करने लगी। उसने पति पर नजर रखना शुरु कर दिया। एक दिन पति अपना मोबाइल फोन रखकर बाथरुम चला गया। इसी बीच पत्नी ने फेसबुक मैसेज पढ़ लिए। उसने पति के फेसबुक का पासवर्ड हैक कर लिया। और उस लड़की से संपर्क करते हुए अपने पति की सच्चाई बताई। पत्नी द्वारा बताई गई इस सच्चाई में दम देखते हुए लड़की ने युवक के पत्नी का साथ देना शुरु कर दिया।
और अपना फेसबुक का पासवर्ड आईडी बता दिया। जिसके बाद पत्नी ने अपने आपको प्रेमिका बनते हुए अपने पति से फेसबुक पर चैटिंग करना शुरू कर दिया। चैटिंग की सारी बातें पत्नी सहेली बन चुकी लड़की को बताती थी। फेसबुक पर चैटिंग के बाद इन दोनों की बात आगे बढ़ी और एक दिन मिलने का फैसला किया। अपने पति द्वारा मिलने का फैसला किए जाने के बाद पत्नी बहाना बनाते हुए मायके चली गई। जिसके बाद युवक अपनी फेसबुक प्रेमिका से मिलने के लिए पटना के गांधी मैदान पहुंचा।
वहां प्रेमिका और उसकी पत्नी पहले से ही बुर्का पहनकर इंतजार कर रही थी। बताए हुए स्थान पर अपनी गाड़ी खड़ा करते हुए युवक ने प्रेमिका को फोन कर गांधी मैदान पहुंचने की बात कही। तो प्रेमिका ने भी खुद को गांधी मैदान में बताते हुए कहा कि पेड़ के नीचे बुर्का पहनकर खड़ी हूं। जिसे सुनते ही उसके कदम तेजी से बढ़े और पेड़ के पास बुर्का पहनकर खड़ी लड़की को फूल देते हुए प्यार का इजहार किया। लेकिन फूल देते ही उसे जूते पड़ने लगे। जिसे देख आस पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। जब बुर्का हटाया तो पत्नी को देख घबरा गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने भी लड़की के साथ जबरदस्ती करने की बात समझते हुए उसकी जमकर धुनाई कर दी। मारपीट तथा धुनाई को देखते हुए मौके पर पहुंची गांधी मैदान की पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया।
थाने में पहुंची उसकी पत्नी और फेसबुक प्रेमिका ने कहा कि इस युवक ने दो-दो लड़की को धोखा देने का काम किया है। पत्नी ने कहा कि 2009 में मेरी शादी कटिहार निवासी शमशाद से हुई थी। हमारे दो बच्चे भी हैं। इधर कुछ दिनों से मेरे पति द्वारा मारपीट करते हुए तरह से प्रताड़ित किया जाता था। जिसका कारण यह था कि यह मुझे छोड़कर इस लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाते हुए जिंदगी बर्बाद करने के फिराक में लगा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications