मोदी की हुंकार रैली के दौरान सात धमाके, 5 की मौत

2:31: गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने सात धमाकों की पुष्टि की है। साथ ही पांच लोगों के मारे जाने की बात कही गई। पहला धमाका रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर हुआ, दूसरा सिनेमा हॉल के पास और अन्य छह धमाके गांधी मैदान के पास हुए। इन धमाकों में कुल 50 लोगों के घायल होने की खबर दी।
नरेंद्र मोदी ने रैली के अंत में सभी से शांति बनाये रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जाते समय कोई जल्दबाजी मत करें, सभी सलामत रूप अपने घ जायें। बिहार की शांति भंग नहीं होनी चाहिये।
12:55 बजे। पुलिस ने बताया कि गांधी मैदान पर स्थित गांधी मूर्ति पर एक धमाका हुआ, एक अन्य धमाका गांधी मैदान के गेट पर हुआ। लगातार हो रहे धमाकों के चलते अब लोग मैदान छोड़कर घर वापस जाने लगे हैं।
12:52 बजे। गांधी मैदान के एक छोर पर स्थित चल्ड्रिेंस पार्क के पास दो देसी बम बरामद हुए हैं।
12:48 बजे। दो अन्य धमाकों की खबर आयी, ये धमाके गांधी मैदान के बाहर हुए हैं। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि उसे बम फेकते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
12:40 बजे। गांधी मैदान के अंदर दो धमाके। इन धमाकों में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
12:35 बजे का अपडेट: दो धमाकों में छह लोगों के घायल होने की खबर आयी, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि दोनों मौतों की खबर सूत्रों के हवाले से है। बिहार पुलिस ने अभी तक एक भी मौत की पुष्टि नहीं की है।
12:27 बजे का अपडेट: दूसरा धमाका एलफिस्टन हॉल के पास हुआ है। यह हॉल गांधी मैदान की ओर जाने वाली रोड पर पड़ता है।
12:13 बजे का अपडेट: पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस धमाके में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने प्लेटफॉर्म से दो देसी बम बरामद किये हैं।
पुलिस के अनुसार एक कम तीव्रता वाला बम पटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर फटा। मोदी की रैली की वजह से स्टेशन पर कई शहरों से भारी संख्या पर लोग ट्रेनों से पहुंच रहे हैं। हालांकि इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा ट्रेनें नहीं आती हैं। और यह बम प्लेटफॉर्म पर बने शौचालय के अंदर सुबह करीब 10:15 बजे फटा।
बम की तीव्रता कम होने की वजह से फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं आयी है। स्टेशन पर बम निरोधक दस्ता पहुंच चुका है। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल करने के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। उधर गांधी मैदान व उसके आस-पास की सुरक्षा हालांकि पहले से ही चुस्त दुरुस्त है, लेकिन इस छोटी सी घटना के बाद चेकिंग बढ़ा दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह एक देसी बम था, जबकि पुलिस ने अभी तक बम होने की बात की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस ने धमाके की पुष्टि की है। जिस प्लेटफॉर्म पर धमाका हुआ है, उसी प्लेटफॉर्म पर रैली के लिये चलायी गई स्पेशल ट्रेन आने वाली थी।
ताज़ा अपडेट के लिये हमारे साथ बने रहें।












Click it and Unblock the Notifications