"दो दशक पुरानी भाषा बोल रहे लालू यादव"

पटना (मुकुंद सिंह)। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने लालू यादव पर जोरदार हमला बोला है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिर से पुरानी राजनीति कर रहे हैं। जबकि हम लोग हर तरह के आरक्षण का समर्थन करते हैं।

नीतीश कुमार की सभा में चप्पलों के मतलब तो समझिये

सुशील कुमार मोदी की वजह से भाजपा की किरकिरी

गौरतलब हो की लालू यादव ने रविवार को राघोपुर में एक चुनावी सभा की थी और उसमें आरक्षण के मुद्दे को लेकर मोहन भागवत पर और मोदी पर जमकर निशाना साधा था। लालू के उसी बयान पर रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है और उनपर जमकर निशाना साधा है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, "लालू जी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वो खुलेआम जातीय आधार पर वोट मांगने की कोशिश कर रहे हैं। नीतीश कुमार गुड गवर्नेंस की बात करते हैं। जबकि भाजपा सबका साथ और सबका विकास लेकर चलने की बात करती है और बिहार की जनता आगे बढ़ना चाहती है।"

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, "एनडीए नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ चलना चाहती है और लालू यादव दो दशक पुरानी भाषा बोल रहे हैं क्योंकि वो हताश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+