भाजपा की महिला विधायक को चुनाव नहीं लड़ने की धमकी
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार में नरकटियागंज से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रश्मि वर्मा को बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने पर बच्चों सहित जान से मारने की धमकी दी गई। यह धमकी सोमवार की सुबह उनके पार्टी कार्यालय में खत के माध्यम से दी गई है। खत में लिखा है की अगर अगर चुनाव में नामांकन कराया तो उन्हें और उनके दोनों बच्चों को जान से मार दिया जाएगा।
पढ़ें- पांच साल में 11 गुना बढ़ी जीतन राम मांझी की प्रॉपर्टी
खत मिलते ही रश्मि वर्मा के होश उड़ गए। इसकी लिखित शिकायत उन्होंने नजदीकी पुलिस शिकारपुर से की। आपको बताते चलें की भाजपा ने विधायक रश्मि वर्मा का टिकट काटकर नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से रेणु देवी को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज रश्मि वर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषण की है। वहीं बातचीत के दौरान। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। शिकारपुर स्थित विधायक के कार्यालय के बाहर यह पत्र मिला है। इसमें स्पष्ट रूप से वर्मा को चुनाव लड़ने की मनाही की गई है। कहा गया है कि अगर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा तो यह उनके और उनके बच्चों के लिए घातक होगा। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications