प्रॉपर्टी को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री की बेटी की हत्या

पटना। बिहार सरकार के पूर्व पशुपालन मंत्री बैजनाथ साहनी की पुत्री संगीता कुमारी की हत्या हो गई है। पुलिस इसके पीछे संपत्ति विवाद का कारण मान रही है। इस मामले में 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस नागजद लोगों में से 3 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

Bihar: BJP leader Baidyanath Sahni's daughter allegedly stoned to death by in-laws

जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार में पूर्व पशुपालन विभाग के मंत्री बैधनाथ सहनी की पुत्री संगीता कुमारी की शादी आज से कई साल पहले जिले के ही खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ साल बाद संगीता की पति की मौत एक सड़क हादसे में हो गई। पति की मौत के बाद संगीता का ससुरालीजनों से संपत्ति विवाद चल रहा था।

इस मामले में संगीता को ससुराल वालों द्वारा तरह-तरह से प्रताड़ित भी किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर संगीता अपने मायके मे आकर रहने लगी थी। लेकिन कुछ दिन पहले उसके ससुराल वाले घर में एक पूजा का बहाना बनाकर उसे मायके से ससुराल ले गए थे। ससुराल जाने के बाद संगीता के हत्या का प्लान बनाया गया और सीने पर पत्थर रखकर उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+