बिहार में टीचर ने गोविंदा स्टाइल में बच्चों को बताए लू से बचने के उपाए, देखिए वीडियो
पटना, 01 मई: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। बिहार में भी सूरज आग बरसा रहा है। भयंकर लू की चपेट में आने से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में यहां के एक टीचर ने नया प्रयोग करके बच्चों को लू से बचने के उपाए बताए हैं। समस्तीपुर के हसनपुर स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय मालदह के टीचर बैद्यनाथ रजक ने बच्चों को गोविंदा स्टाइल में कुछ यूं समझाया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

टीचर ने कूली नंबर-1 के गाने की धुन पर बच्चों को समझाया
वीडियो में बैद्यनाथ रजक ने गले में पानी की दो बोतलें टांग रखी हैं। वे अभिनेता गोविंद की फिल्म कूली नंबर-1 के गाना 'आ जाना, आ जाना...' की तर्ज पर गाकर बच्चों को लू से बचने के उपाय बताते दिख रहे हैं। बोतल के साथ छाता लेकर भी एक्शन करते दिखते हैं। बच्चे भी टीचर के इस अंदाज को खूब पसंद करते हैं और जमकर तालियां बजाते हैं। बच्चों को लू से बचाव के तरीके बताने का उनका रोचक अंदाज खूब भा रहा है।
'बच्चों को लू से बचाना बहुत जरूरी है'
वायरल वीडियो ट्विटर हैंडल @teachersofbihar नाम की प्रोफाइल से शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि समस्तीपुर के हसनपुर स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय मालदह में शिक्षक वैद्यनाथ रजक पढ़ा रहे हैं। शिक्षक बच्चों को क्लास में लू से बचाव के तरीके गोविंदा की फिल्म कूली नंबर-1 के गाना 'आ जाना, आ जाना...' की तर्ज पर समझा रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, 'अभी जिस आपदा को हम झेल रहे हैं,वह है - #लू लगना।इससे बच्चों को बचाना बहुत जरूरी है। हमारी सरकार भी इसके लिए प्रयासरत है। हमारे नौनिहालों को लू लगने से बचाने का अभिनव प्रयोग शिक्षक बैद्यनाथ रजक के द्वारा प्रा.कन्या विद्यालय मालदह,हसनपुर,समस्तीपुर।' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications