हुस्न के जाल मे फंसा कर राहगीरों को लूटती लड़कियां

पटना। ऑपरेशन विश्वास के तहत पटना पुलिस ने पटना स्टेशन गोलंबर के आसपास चलाए जा रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया। पुलिस ने उन लड़कियों और उनकी गैंग लीडर को धर दबोचा, जो हुस्न के जाल में फंसा कर राहगीरों को लूटती थीं।

पढ़ें- भगवान नाम के हैवान ने किया 8 साल की बच्ची से बलात्कार

Patna

पुलिस ने सेक्स रैकेट के संचालिका रूबी को गिरफ्तारी करते हुए इस काम में शामिल 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं राहगीरों और ट्रेन से आने वाले यात्रियों को अपने जाल में फंसतीं। फिर किसी होटल या अपने किसी ठिकाने पर ले जातीं और यौन संबंध स्थापित करतीं। जब ग्राहक सो जाता, तब उसके बैग से रुपए पैसे और कीमती सामान लूट कर वहां से निकल जातीं।

और सुनिये रूबी नाम की सरगना नाबालिग लड़कियों से भी देह व्यापार कराती थी। इसी के तहत पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना इलाके के पटना जंक्शन गोलंबर के आसपास सेक्स रैकेट के संचालक द्वारा नाबालिग लड़कियों को जिले के बाहर से लेकर पटना में पैसे के नाम पर अनैतिक देह व्यापार का धंधा कराया जाता था।

सूचना के बाद डीएसपी विधि व्यवस्था शिवली नोमानी और कोतवाली थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल सेक्स रैकेट के संचालक रूबी और इस धरने में शामिल 10 महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

Patna

इस बाबत एस एसपी मनु महाराज ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास के साथ महिलाओं एवं लड़कियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सभी थानाअध्यक्षों को अपने-अपने थाना इलाके में विशेष टीम का गठन कर कारवाई करने का आदेश दिया गया था।

गिरफ्तार महिलाओं में रूबी (पत्नी रमेश यादव बिटहा), रश्मि कुमारी (पत्नी रामदेव महतो दानापुर), सिमी कुमारी (पत्नी सुरेंद्र यादव मालसलामी), नितू कुमारी (पत्नी स्व.आजाद बिहारी शास्त्री नगर),नीलम देवी, मधुबाला, कौशल्या, सुलेखा देवी, पार्वती देवी, सोनी, रशिम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+