VIDEO:पटना में बालकनी से सड़क पर गिरते हुए बच्चा CCTV में कैद, घंटों सड़क पर तड़पता रहा
पटना। कोरोना संक्रमण के दौरान कई ऐसी वीभत्स तस्वीरें सामने आई हैं, जो मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़ा कर रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है बिहार के पटना शहर से, जहां लोगों की मानवता पर सवाल उठना लाजिमी है। दरअसल, डेढ़ साल का एक बच्चा सड़क पर खून से लथपथ है लेकिन कोई भी उसकी मदद करने के लिए आने नहीं आया। बच्चा उसी तरह बीच सड़क पर तड़पता रहा पर किसी ने उसके दर्द की आवाज नहीं सुनी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
डेढ़ साल का बच्चा बालकनी से सड़क पर गिर जाता है। लोग उसके अलग-बगल से गुजरते हैं । वह दर्द के चलते चिल्लाता रहता है लेकिन कोई भी व्यक्ति उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं आया। ये वीभत्स वीडियो पटना शहर के भूतनाथ रोड का है, जहां एक घर की बालकनी से बच्चा सड़क पर गिर गया। ये पूरी घटना वहां पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

काफी देर तक किसी ने नहीं की मदद
बच्चा काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा लेकिन सड़क पर आने-जाने वाले किसी ने उसको देखा तक नहीं और जिसने देखा वह भी वहां से चला गया। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे एक के बाद एक व्यक्ति सड़क पर गिरे हुए दर्द से कराह रहे बच्चे को देखकर गुजर जाते हैं। लेकिन रुकने की जहमत नहीं उठाते हैं।

बच्चे को लगी गंभीर चोट
काफी देर के बाद एक युवक ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हुए और तब जाकर बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया है। बता दें कि बच्चे का शरीर में कई जगह फ्रैक्चर है उसकी हालत काफी गंभीर है। फिलहाल उसका एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications