Bihar Panchayat Chunav 2021: मनरेगा में मजदूरी करने वाली बनीं गांव की मुखिया, कहा- विकास पर रहेगा जोर
जमुई। बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान का परिणाम इस बार सबको हैरान कर देने वाला है। बिहार की ग्रामीण राजनीति में ट्डेंड बदलता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय लोग जात-पात और धन-बाहुबल से ऊपर उठकर लोग अब विकास के नाम पर वोट कर रहे हैं। वहीं इसका नजीर देखने को मिला बिहार के जमुई जिले में, जहां स्थानीय लोगों ने समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाली प्रत्याशी को चुनाव जिताया है।

जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के सहोड़ा पंचायत में जनता ने ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली एक मनरेगा महिला मजदूर को वहां का मुखिया बनाया है। दरअसल, दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने वाली रेखा देवी अब मुखिया बन गई हैं। मजदूर से मुखिया बनीं रेखा देवी ने बताया कि वह गांव और पंचायत के विकास के लिए काम करेंगी।
मुखिया पद के चुनाव में रेखा देवी को 1612 वोट मिले हैं और उन्होंने 5 प्रत्याशियों को हराकर मुखिया पद पर जीत हासिल की है। रेखा देवी 437 वोट से चुनाव जीती हैं। बताया जा रहा है कि देवी ईंट-भट्ठा या फिर मनरेगा मजदूर के रूप में काम करती हैं। पंचायत के लोगों ने उन्हें अपना समर्थन देकर आर्थिक रूप से मदद कर चुनाव मैदान में उतारा था, जिसके बाद बदलते बिहार में एक मजदूर को भी मुखिया बनने का मौका मिला है।
चुनाव जीतने के बाद चेहरे पर मुस्कान लाते हुए रेखा देवी ने कहा कि वह ईंट-भट्ठे पर काम करती थी, अब मुखिया बन गई हैं। उन्हें मौका मिला है इसलिए जमकर पंचायत के विकास के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि गरीब मजदूरों के लिए जो भी संभव होगा उस पर वो विशेष ध्यान देंगी।












Click it and Unblock the Notifications