बिहार पंचायत चुनाव 2021: सातवें चरण के लिए हो रहा है मतदान, 1 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का भाग्य दांव पर
पटना। बिहार में चल रहे पंचायत चुनाव का आज सातवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। सातवें चरण में प्रदेश के 37 जिलों के 63 प्रखंडों में वोटिंग हो रही है। मतदान के लिए सभी संबंधित प्रखंडों में 12 हजार 786 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में 72 लाख 85 हजार 589 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 38 लाख 34 हजार पुरुष और 34 लाख 50 हजार 436 महिला मतदाता और 272 अन्य मतदाता शामिल होंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 45 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।
Recommended Video

सातवें चरण में एक लाख 807 उम्मीदवार पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें 47 हजार 170 पुरुष और 53 हजार 637 महिला प्रत्याशी हैं। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी व मीनापुर प्रखंड में भी सातवें चरण के तहत मतदान हो रहा है। दोनों प्रखंडों में चुनाव को लेकर धारा 144 लागू की गई है। साथ ही किसी भी तरह के हथियार के साथ चलने व समूह में खड़ा होनी की मनाही की गई है।
बता दें कि बीते शनविार को ही सातवें चरण के मतदान के लिए हो रहा प्रचार अभियान थम गया था। इस चरण में कुल 27 हजार 730 सीटों के लिए चुनाव होगा। सातवें चरण के चुनाव क्षेत्रों में 3389 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। आयोग ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 18003457243 जारी किया है।
बता दें कि समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड में पंचायत चुनाव की वोटिंंग के दौरान दो बूथों पर हल्की झड़प हुई। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। बताया जा रहा है कि तिसवारा में मतदान केंद्र संख्या 101 पर दो पक्षों में मतदान को लेकर झड़प हुई। इससें कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनो पक्षों को शांत कराया।












Click it and Unblock the Notifications