'आजमगढ़ और रामपुर में BJP की जीत बताती है कि लोग 'अग्निपथ' के पक्ष में हैं', बोले बिहार के मंत्री

पटना, 27 जून: बिहार विधानसभा में अग्निपथ योजना को लेकर सोमवार को विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद सदन की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा। इसपर निराशा जताते हुए भाजपा नेता और कानून मंत्री प्रमोद कुमार ने दावा किया कि लोग अग्निपथ योजना के समर्थन में हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत इसका उदाहरण है। मंत्री ने आगे कहा कि उपचुनाव में पार्टी की सफलता सशस्त्र बलों में भर्ती की नई योजना अग्निपथ को वोट देने के समान है।

 bihar minister pramod kumar said BJP Win In azamgarh and rampur Shows People support Agnipath scheme

'आजमगढ़-रामपुर के लोगों ने दिखाया जनता 'अग्निपथ' के पक्ष में है'

प्रमोद कुमार ने कहा कि यूपी के आजमगढ़ और रामपुर के लोगों ने दिखा दिया है कि जनता अग्निपथ योजना के पक्ष में है। हमारी पार्टी ने वहां बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ऐसा क्यों है कि बिहार हिंसक विरोधों की चपेट में है, जबकि कई अन्य राज्य जहां आबादी का एक बड़ा हिस्सा सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए है, वे इस तरह की हिंसा से अछूते रहे हैं?

बिहार विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, नारेबाजी

बता दें, सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई योजना अग्निपथ को लेकर सबसे पहले बिहार से ही विरोध शुरू हुआ था। धीरे-धीरे यह विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और कई राज्यों तक फैल गया। विपक्षी दल भी विरोध के समर्थम में उतर आए और सरकार पर इस योजना को वापस लेने का दबाब बनाने लगे। इस योजना के विरोध में बिहार विधानसभा में एक बार फिर विपक्षी पार्टियों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। विपक्षी दलों ने इस योजना को प्रधानमंत्री द्वारा एक तानाशाही कदम बताया। भारी हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+