नीतीश कुमार पर बयान देने के बाद मंत्री सम्राट चौधरी की सफाई, कहा- हम उनके नेतृत्व में कर रहे काम

पटना, 02 अगस्त: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बिहार के मंत्री और बीजेपी नेता ने बयान दिया था कि वहां काम करना हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है। बिहार में हमारी गठबंधन सरकार है, यह हमारी स्वतंत्र सरकार नहीं है। वहां बहुत कुछ सहना पड़ता है। इस बयान के बाद बिहार के सियासी हलकों में सनसनी फैल गई। भाजपा नेता सम्राट चौधरी के बयान के बाद यह कयास लगने शुरू हो गए कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं है, हालांकि अब मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। हम उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पहचानते हैं।

BJP leader Samrat Chaudhary

Recommended Video

    Bihar: BJP नेता Samrat Chaudhary बोले- आसान नहीं Bihar Government के साथ काम करना | वनइंडिया हिंदी

    अपनी सफाई में बिहार के मंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें कोई मुद्दा नहीं है। हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। यह बहुत स्पष्ट है। भाजपा चुनाव से पहले और बाद में उनके नेतृत्व में काम कर रही है। बता दें कि इससे पहले रविवार (01 अगस्त ) को सम्राट चौधरी ने औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी गठबंधन सरकार है, यह हमारी स्वतंत्र सरकार नहीं है। बिहार में काम करना हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि 4 विचारधाराएं एक साथ काम कर रही हैं। ऐसे में हमें बहुत कुछ सहना पड़ता हैं।

    इसके अलावा भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने यह भी कहा था कि हमने नीतीश कुमार को 43 सीटें जीतने के बाद भी सीएम के रूप में स्वीकार किया और हमें 74 सीट (2020 के चुनावों में) मिली। यह नया नहीं है। 2000 में उन्हें सीएम के रूप में स्वीकार किया गया था, जब उन्होंने 37 सीटें जीतीं और बीजेपी ने 68-69 जीती, हमें पार्टी को एक इकाई बनाने की जरूरत थी।

    बता दें कि इन दिनों गठबंधन में गहमागहमी देखने को मिल रही है। पहले भी बीजेपी और जेडीयू नेताओं के बीच वैचार‍िक मतभेद की खबरें सामने चुकी हैं। इससे पहले जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एक बयान दिया था, जिसमें नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री मैटेरियल बताया था, हालांकि इस पर कुछ भी कहने से नीतीश कुमार ने साफ इनकार कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+