चुनावी महाभारत के बाद शकुनी ने छोड़ी राजनीति, मांझी परेशान
पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार की चुनावी महाभारत मे करारी हार के बाद हम के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी ने राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लिया है। इस संन्यास से सबसे ज्यादा प्रभावित जीतन राम मांझी हुए हैं।
पढ़ें- बिहार की बड़ी खबरें

विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को देखते हुए शकुनी चौधरी ने हम के साभी पदों से इस्तीफा देने के साथ ही राजनीतिक जीवन का संन्यास का एलान कर दिया है।
आपको बताते चले कि इस चुनाव में शकुनी और उनके बेटे सम्राट चौधरी की करारी हार हुई है। शकुनी चौधरी ने तारापुर से चुनाव लड़ा था। शकुनी चौधरी के बेटे सम्राट चौधरी ने शकुनी चौधरी ने राजनीतिक जीवन से संन्यास के बिषय मे बात करते हुए कहा कि यह उनका फैसला है।
शकुनी चौधरी सात-आठ बार विधायक, सांसद और मंत्री रह चुके हैं और पिछले कई सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं और अब सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने का उनका फैसला है। साथ ही सम्राट चौधरी ने कहा कि वे हम के कभी सदस्य नहीं रहे बल्कि पिताजी के कारण पार्टी में थे। उन्होंने कहा कि हम पार्टी में साथ रहकर वे पिता धर्म निभा रहे थे हालांकि सम्राट ने आगे की रणनीति पर कुछ भी साफ साफ नहीं किया।
उधर जीतन राम मांझी के लिये यह बड़ा झटका है, क्योंकि शकुनी चौधरी उनकी पार्टी की धुरी के रूप में माने जाते रहे हैं। ऐसे में मांझी के लिये नया प्रदेश अध्यक्ष खोजना टेढ़ी खीर हो सकता है।
-
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान












Click it and Unblock the Notifications