MLC के उपचुानव में NDA उम्मीदवार रोजिना नाजिश निर्विरोध चुनी गईं, दिया गया प्रमाणपत्र

पटना। बिहार विधान परिषद उपचुनाव में एनडीए की रोजिना नाजिश निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। सोमवार को पटना के कमिश्नर और निर्वाची पदाधिकारी संजय अग्रवाल ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दिया। उन्हें विधानसभा में यह प्रमाणपत्र दिया गया। इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी, मुकेश सहनी, अशोक चौधरी सहित कई नेता मौजूद रहे। वहीं विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने रोजिना नाजिश को निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी है।

bihar legislative council byelection nda candidate rozina nazish win

बता दें कि दिवंगत सदस्य तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए उनकी पत्नी और जदयू की नेता रोजिना नाजिश ने एनडीए उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। 22 सितंबर को पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी की मौजूदगी में रोजिना ने पर्चा भरा था।

इस उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख तक रोजिना नाजिश ने ही केवल उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा था। सोमवार 27 सितंबर तक नामांकन वापस लेने की तिथि तय की गई थी। किसी अन्य प्रत्याशी की दावेदारी के बाद चार अक्‍टूबर को चुनाव के जरिए फैसला होना था। लेकिन इकलौता उम्मीदवार होने के कारण जेडीयू नेता रोजिना नाजिश को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

नामांकन पत्र दाखिल होने के बात पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि रोजीना नाजिश एनडीए की उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा था कि आप सभी को मालूम है कि कोरोना के चलते कुछ दिन पहले विधान पार्षद तनवीर अख्तर जी का निधन हो गया था। इसके बाद हम लोगों ने तय किया कि उनकी पत्नी रोजिना नाजिश को उम्मीदवार बनाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+