NDA शासनकाल में चरम पर था भ्रष्टाचार: सिद्दीकी
पटना। बिहार की राजनीति कभी गठबंधन के रंग में नंगी नज़र आती है तो कभी घोर सियासी बयानबाजी में। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के भ्रष्टाचार वाले बयान पर सहमत राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का कहना है कि अब भी भ्रष्टाचार पर लगाम जरूरी है।

- उन्होंने जाले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा व जदयू (एनडीए) के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था व उस वक्त भी वादे-इरादे राज्य में कुछ ख़ासा परिवर्तन नहीं ला पाए थे।
- भाजपा के हटने के बाद इसमें कमी आयी है। भ्रष्टाचार अब भी है, जिसपर नियंत्रण करने की जरूरत है। दरअसल मुख्यमंत्री ने बीते दिनों पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि नीतीश कुमार के शासन में विकास हुआ, परंतु भ्रष्टाचार भी बढ़ गया।
- महागठबंधन को जायज ठहराते हुए कहा गया कि वोट के बिखराव को रोकने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एक साथ होना वक्त की ज़रूरत बन गया है। महागठबंधन से भाजपा के नेता घबरा गए हैं।
पढ़ें- साहिब ने दी थी रिश्वत
अगर हालात पर गौर करें तो सभी दिग्गजों की नजर 2015 के आम चुनाव पर है। उप चुनाव में भी महागठबंधन सभी सीटों पर कब्जा करेगा। मुजफ्फरपुर आगमन के दौरान राजद विधायक दल के नेता का पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव, आदि ने स्वागत की औपचारिकता कर आगे के लिए हुंकार भरी।












Click it and Unblock the Notifications