JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना आए ललन सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

पटना। शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह पहली बार पटना पहुंचे। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। हालांकि इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही सरकार की बनाई गई कोरोना गाइडलाइन को भूल गए। पटना एयरपोर्ट से लेकर वीरचंद पटेल पथ पर स्थित जदयू कार्यालय तक रोड शो निकला। करीब दो घंटे तक चला यह रोड शो 5 बजे के आसपास जदयू कार्यालय पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी के नए अध्यक्ष का स्वागत बैंड बाजा और फूलों की बरसात के साथ किया।

bihar jdu national president lallan singh visit patna

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एयरपोर्ट से खुली गाड़ी से पटना के शेखपुरा होते हुए राजवंशी नगर होते हुए इनकम टैक्स गोलम्बर होते हुए जदयू प्रदेश कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान उनके काफिले में हजारों गाड़ियां चल रही थीं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान अधिकांश कार्यकर्ताओं ने मास्क तक नहीं लगा रखा था। JDU कार्यालय में भी ललन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। बारी-बारी से नेता और कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर और माला पहनाकर ललन सिंह का स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि पार्टी को अध्यक्ष नहीं, कार्यकर्ता चलाते हैं। अध्यक्ष का काम होता है, उनका मान-सम्मान रखना। आप लोगों का जोश देख मुझे यकीन हो गया कि CM नीतीश कुमार ने पार्टी को मजबूत बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे हम पूरा कर लेंगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बहुत प्यार दिया। अब आप लोगों की जिम्मेदारी है कि पार्टी को और मजबूत बनाएं। मैं जब भी पटना में रहूंगा, रोज 12 बजे कार्यालय में बैठकर एक एक कार्यकर्ता से मिलूंगा। अब पार्टी में सबको सम्मान मिलेगा। आप जोश के साथ साथ रहिए, पार्टी को मजबूत किजिए।

वहीं ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि आज बिहार के हर गांव-शहर से पटना पहुंचकर हमारे स्वागत और सम्मान समारोह में भाग लेने वाले उत्साहित कार्यकर्ता साथियों के प्रति मैं हृदय से आभार, अभिनंदन एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। साथ ही विश्वास दिलाता हूं कि आपके उत्साहवर्धन में अपनी तरफ़ कभी कोई कमी न रहने दुंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+