बिहारः झींगा मछली से रोहू तक अब सभी तरह की मछलियों की होगी होम डिलीवरी, डाउनलोड करिए यह APP
पटना। बिहार में अब घर-घर में मछलियों की सप्लाई होगी। इसके लिए पशुपालन विभाग के अधीन मत्स्य निदेशालय ने एक मोबाइल एप के जरिए मछली की होम डिलीवरी कराने की योजना बनाई है। इस एप की मदद से आप झींगा, रोहू, कतला सहित कई प्रजाति की ताजी मछलियां मंगा सकेंगे। पशुपालन विभाग के अनुसार ऑनलाइन मछली मंगाने के लिए लोगों को अपने मोबाइल में एक एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। DOF AHD BIHAR नाम के इस मोबाइल एप को डाउनलोड करने के बाद आप मछली विक्रेताओं को सीधे ऑर्डर दे सकते हैं।

विभाग के मुताबिक पटना सहित सभी जिलों में इस एप के जरिए मछली की ऑनलाइन सप्लाई की जाएगी। मत्स्य निदेशालय के मुताबिक मछली की मांग को देखते हुए लोगों को इसकी खरीदारी के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया है। मछली की ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए पशुपालन विभाग ने इस एप से विक्रेताओं को जोड़ा है। पटना से प्रकाशित हिंदुस्तान अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक लगभग 100 विक्रेता इस एप से जुड़े चुके हैं। मत्स्य निदेशक के अनुसार, लोगों को इस एप के जरिए मछली खरीदने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा, इसके बाद बुकिंग करानी होगी।
बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि ताजी मछलियों की होम डिलीवरी के लिए एप लॉन्च किया गया है। इस एप के जरिए लोगों के घर-घर तक दो से तीन घंटे में मछलियों की डिलीवरी की जाएगी और इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लगेगा।
ग्राहकों की डिमांड के मुताबिक दोपहिया वाहनों से मछली की होम डिलीवरी की जाएगी। मछलियां खराब न हो, इसके लिए दोपहिया वाहनों पर आइस बॉक्स में रखकर मछली सप्लाई की जाएगी। आपको बता दें कि मछली के उत्पादन में बिहार चौथे नंबर पर है।
बिहार में करीब पौने दो करोड़ लोग (यानि बिहार की आबादी का 14 फीसदी) सीधे तौर से मछली के कारोबार से जुड़े हैं। बिहार में मछली की खपत काफी ज्यादा है और इतनी ज्यादा है कि, बिहार को हर साल करीब 2 लाख मीट्रिक टन मछली आंध्र प्रदेश से आयात करना पड़ता है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications