संकट में बिहार की बेटियां, भ्रूण हत्या और कुष्ठ रोग बढ़ा
पटना (मुकुन्द सिंह)। विश्व महिला दिवस मंगलवार को है और बिहार सरकार तमाम तैयारियों में जुटी हुई है। लेकिन इन तैयारियों पर तब काले बादल छा गये जब विधानसभा के अंदर बिहार की बेटियों पर मंडरा रहे संकट पर सवाल उठाये गये।
पढ़ें- एक दिन प्यार, अगले दिन बलात्कार

सत्ता पक्ष के विधायक श्याम रजक ने विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेरते हुए स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ कई सवाल उठा दिये। चलिये पहले बात करते हैं श्याम रजक के सवालों की, जो इस प्रकार हैं-
- बिहार में प्रति हजार पुरुष पर 21 महिलाएं कम क्यों हो गई हैं?
- बिहार में पुरुष और महिलाओं के बीच समाज में असमानता क्यों बढ़ रही है?
- सरकार बताए कि भ्रूण हत्या रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
- आखिर ऐसी स्थित क्यों है कि लिंगानुपात में बिहार 25वें स्थान पर पहुंच गया है?
- बच्चियों को दूध पिलाने के लिए सरकार क्या कर रही है?
सच पूछिए तो ये सारे सवाल स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को तीरों की तरह चुभे। हालांकि वे उस वक्त सदन में मौजूद नहीं थे। उनकी जगह बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने जवाब दिये। अब सुनिये इन सवालों के जवाब-
- सूबे में 2020 अल्ट्रासाउंड सेटर हैं, जिनमें से 1620 प्राइवेट हैं और 399 गैर सरकारी हैं।
- बिहार में 620 केन्द्रों की जांच की गई, जिनमें अजन्में बच्चे का लिंग बनाने वाले 200 केंद्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया।
- सरकार अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लगातार नजर रखे हुए है।
- सरकार ने महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए लड़कियों को साईकिल दी।
- कुष्ठ रोग की रोकथाम के लिये महिलाओं को मुफ्त दवाएं दी जा रही हैं।
महिलाओं में 3 परसेंट कैसे बढ़ा कुष्ठ रोग?
विधायक गायत्री देवी ने महिलाओं और बच्चों में कुष्ट के मामलों को लेकर सवाल उठाया। जिससे सरकार के द्वारा कुष्ठ निवारण के लिए किए जा रहे सारे प्रयास की जैसे पोल खोल कर रख दी। खासतौर से बेटियों में यह जिस तरह से बढ़ा है। वह चौकानें वाला है।
पढ़ें- जानिए अपने अधिकारों कि हर बात
गायत्री देवी ने अपने सवाल में सरकार से पूछा कि 19 सालो में प्रदेश में कुष्ठ उन्मूलन के लिए मल्टी ड्रग ट्रीटमेंट का सहारा लिया जा रहा है, जो कुष्ठ रोग ठीक करने में सक्षम है। लेकिन उक्त प्रयासों के बावजूद महिलाओं और बच्चों में 2014-15 की तुलना में 2015-16 में क्रमशः 3.9और 07 प्रतिशत संक्रमण की वृद्धि दर्ज की गई है।
इस पर श्रवण कुमार पहले शांत हो गये और फिर महज आंकड़े बता कर शांत हो गयेसिर्फ इतना कहकर शांत हो गये कि महिलाओं में कुष्ठ रोग 4 प्रतिशत बढ़ा है और बच्चों में आधा प्रतिशत।












Click it and Unblock the Notifications